प्रिय सलमान ,
अभी अभी आपका पाकिस्तानी कलाकारों के देश निकाला एपिसोड पर आपकी प्रतिक्रिया देखी तो आपको टोके बिन रहा नहीं गया।
हमलावर /आतंक को पनाह देने वाले देश के लोग भी उस देश की सरकार के गुनाह में बराबर के हिस्सेदार होते हैं यदि ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान की तथाकथित अमनपसंद,कलाप्रेमी (फिल्म इत्यादि), खेलप्रेमी (क्रिकेट) जनता कब का उस सरकार को गद्दी से बेदखल कर अमनपसंद सरकार को चुन कर सीमा पर खड़े हो प्यार से हमें पुकारती और हम दौड़ कर गले मिलते लेकिन ऐसा कभी दिखा नहीं।
याद कीजिए सलमान ,कितनी ही फिल्मों को वहां की सरकार ने बैन कर दिया, वहां की आम जनता ने उसके पोस्टर जलाये । याद कीजिए सलमान विश्वकप क्रिकेट में पाकिस्तान के हारने पर क्या होता रहा और भारत की जीत कितनी बार मातम मनाये गए ।
कितने उदहारण चाहिए आपको । जानते हैं न आप कि पड़ोसी ही पड़ोसी के काम आता है लेकिन जब पड़ोसी पीठ में छुरा भोंकने लगे, देश के युवकों को बरगला कर उन्हें अपने ही सूबे के खिलाफ उकसाने लगे तो ऐसे में क्या कहेंगे आप और एक भारतीय होने के नाते क्या कहना चाहिए आपको ।
कहींआप ऐसा तो नहीं मानते कि आपकी फिल्म इंडस्ट्री को भारत के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं है । यदि ऐसा है तो जिस तरह से पाकिस्तानी कलाकारों को देश निकाला दिया गया उसी तरह आप और करण जौहर जैसे भाँड़ो के होश ठिकाने करने में कितने पल लगेंगे ।स्टार्ट द काउंट डाउन प्लिज्ज्ज्ज़ ….।।।
