पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 28 सितंबर 2016 को 43.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 27 सितंबर 2016 को दर्ज कीमत 43.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

रुपये के संदर्भ में  भारतीय बास्केट के  कच्चे  तेल की कीमत  28 सितंबर, 2016 को घटकर 2889.00 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि  27 सितंबर, 2016 को यह  2914.25 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 28 सितंबर 2016 को मजबूत होकर 66.45 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 27 सितंबर, 2016 को यह 66.46 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण इकाई 28 सितंबर 2016  को मूल्य(पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 27.09.2016) 16092016 के लिए मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा

(30 अगस्त2016 से लेकर

 13 सितंबर2016 तक)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट) (डॉलर प्रति बैरल)        43.48             (43.85)    45.03
(रुपये प्रति बैरल)     2889.00        (2914.25) 3005.30
विनिमय दर (रुपये प्रति डॉलर)      66.45              (66.46)    66.74

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत  – 29.09.2016